महिला कल्याण विभाग के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत महिला थाना में कन्याजमोत्सव तथा मिशन शक्ति के अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में बाल विवाह पर गोष्ठी का आयोजन
महिला थाना बदायूँ में कन्याजमोत्सव का आयोजन किया गया महिला थानाध्यक्ष द्वारा कन्याओं को बेवी किट एवं टावल दे कर कन्याजमोत्सव की बधाई दी गयी। तदोपरान्त राजकीय महिला महाविद्यालय में बाल विवाह की गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संरक्षण

अधिकारी रवि कुमार द्वारा बाल विवाह की विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुये विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। महिलाओं व बालिकाओं को दीपावली की शुभकामानाऐं देते हुये बालिकाओ के उज्जवल भविष्य की कामानाऐं की।

महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह द्वारा महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा हेल्पलाइन 1090, 112 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। जिला समन्वय छवि वैश्य द्वारा बालिकाओं को कन्या सुमंगजा योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य/कोविड तथा महिला हेल्प लाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर डॉ0 स्मिता जैन प्रधानाचार्या, वन्दना मिश्रा प्रोफेसर एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं मन्जू शर्मा, कृष्णा महिला आरक्षी महिला थाना उपस्थित रही।