उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड स्थित स्व. शिक्षक जयसिंह यादव के कृषि फार्म पर चल रहे नारी सशक्तिकरण राष्ट्र जागरण 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ तीसरे दिन आत्मीय पारिजनों, शक्तियों और देवकन्याओं

ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की लोक कल्याणनार्थ विशेष आहुतियां एक भगवान को समर्पित कीं। दीक्षा संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, उपनयन संस्कार, पुंसवन संस्कार आदि कराए गए। यज्ञशाला के भव्य प्रांगण में प्रखर प्रज्ञा-सजल श्रद्धा और ज्ञान यज्ञ की लाल मशाल बनाई गई है।
शांतिकुंज हरिद्वार से आईं टोली नायिका श्याम राठौड़ ने कहा कि गुरु व्यक्ति नहीं, एक शक्ति है। जो श्रेष्ठ कार्य कराती है शिष्यों को सन्मार्ग दिखती है। पालन, पोषण और संरक्षण करती है।


शांतिकुंज से आईं ब्रह्मवादिनी बहन द्रौपदी, ललिता, शिवानी, हेमा, सविता का देवकन्याओं ने अभिषेक कर स्वागत किया। शांतिकुंज के त्रिलोकी नाथ के नेतृत्व में 251 दीक्षा संस्कार, 11 विद्यारंभ, 4 पुंसवन संस्कार, 21 उपनयन संस्कार आदि संपन्न हुए।
आचार्य वरण का पूजन ध्रुव यादव ने किया। शक्तिकलश का पूजन अवधेश गोयल, सुभाष यादव ने किया। दीप पूजन चंद्रपाल विवेक अग्रवाल ने किया । गुरु पूजन ध्रुव यादव बृजेश यादव ने किया। मां गायत्री का पूजन संजीव शर्मा, राज राठौर ने किया। सर्वतोभद्र का पूजन महेश चंद्र सक्सेना, सुरेंद्र सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता ने किया। वेदी का पूजन शेर सिंह, राजीव सिंह, ओमेंद्र सिंह, गंगाधर, धर्मेंद्र यादव, सत्यवान, प्रदीप यादव, विद्यम सिंह, नरेंद्र पाल आदि ने किया।


यज्ञशाला में रघुनाथ सिंह के नेतृत्व में नशा उन्मूलन से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई है। कई युवाओं ने इस प्रदर्शनी को देखकर नक्शा छोड़ने का संकल्प लिया।
इस मौके पर जेल अधीक्षक डा. विनय कुमार, डा. ममता द्विवेदी, कौशल सोलंकी, नाथूलाल शर्मा, कालीचरण पटेल, जितेंद्र, गौरव, माया सक्सेना, आकाश, सौरभ, ऋषि पाल त्रिवेदी, विश्वेश्वरी वशिष्ठ, जवाहर सिंह यादव, अयोध्या प्रसाद शर्मा, बलवीर सिंह यादव, दया शर्मा, ममता पाल आदि मौजूद रहे।