बुलडोजर पर चढ़कर झंडी दिखाकर विधायक पुत्र ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह साथ रामलीला कमेटी उसहैत अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता मनु महामंत्री अनुज गुप्ता नरेश चंद्र गुप्ता ने श्रीराम जी की बरात को किया रवाना किया बैंड बाजों काली अखाड़ों हनुमान भगवान की झांकि के साथ निकली राम बरात उसहैत में श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को मेला अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में बैंडबाजों और काली अखाड़ों के साथ भगवान श्रीराम की बरात निकाली गयी। मुख्य अतिथि दातागंज विधायक पुत्र ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह के साथ मेला अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता व महामंत्री अनुज गुप्ता ने बुलडोजर पर चढ़ाकर भगवान श्रीराम जी की बरात को रवाना किया डेढ़ दर्जन झाकियां आकर्षण का केंद्र रही घुड़सवार बरात के आगे चल रहे भगवान श्रीराम जी की बरात में नगर व क्षेत्र के हजारों रामभक्त सम्मलित हुये इस दौरान थाना उसहैत प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह मय फोर्स सक्रिय रहेI


मेला अध्यक्ष अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता अजय प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह अनुज गुप्ता रामप्रकाश गुप्ता सतीश चंद्र गुप्ता महेश गुप्ता पूर्व चेयरमैन श्री राम कश्यप प्रमोद कुमार अजय पाल यतेंद्र कुमार गांधी ने श्रीराम का तिलक कर पुष्प वर्षा की, सबसे आगे गणेश जी की झांकी, उसके पीछे दो घोडो की बग्घी पर सवार श्रीराम लक्ष्मण, राष्ट्रध्वज हाथ में लिए नन्हें मुन्ने बच्चों के बीच भारत माता, शिवाजी जन शिक्षा निकेतन स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर, कालसेन बाबा शिक्षा निकेतन के बच्चो ने नृत्य किया राधा कृष्ण, बजरंग बली, भारत माता की रक्षा में तैनात भारतीय फौजी, श्रीकृष्ण सुदामा, अयोध्या में निर्मित राम मंदिर, अशोक वाटिका में बैठी मां सीता और हनुमान जी, नौ देवियों की झांकी लोगों को भाव विभोर कर रही थी। इसके अलावा करीब एक दर्जन काली अखाड़े लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शाम से ही ग्रामीण व नगर क्षेत्र के हजारों राम भक्तो ने मुख्य बाजार व बरात मार्गो पर जगह जगह पुष्प वर्षा की और देर रात तक बरात का आनंद उठाया ।
इस अवसर पर अमित गुप्ता पुरन लाल गुप्ता हरिओम गुप्ता धर्मवीर गुप्ता राकेश यादव ओमेंद्र कश्यप आकाश सैनी केपी शाक्य वेदप्रकाश कृपाल आदि हजारों की संख्या में उपस्थित रहे ।

भवदीय
ध्रुव देव गुप्ता मनु
अध्यक्ष
रामलीला कमेटी उसहैत