उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में संजरपुर रोड स्थित शिक्षक स्वर्गीय जयसिंह यादव के कृषि फार्म पर चल रहे 108 कुंडीय गायत्री माह यज्ञ के दूसरे दिन आत्मीय परिजनों मातृशक्तियों देव कन्याओं ने यज्ञ भगवान को लोक कल्याणनार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित की।


शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली नायिका श्याम राठौड़ ने कहा कि श्रेष्ठ चिंतन, पवित्र आचरण और सद्भावों से ही मानव में देवत्व धरती पर स्वर्ग का अवतरण होगा। ईश्वर सत्ता का सतत अनुदान वरदान बरसेगा।


शांतिकुंज से आईं ब्रह्मवादिनी बहन द्रौपदी, ललिता, शिवानी, हेमा, सविता ने वेद मंत्रोंच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। दूरदराज से आए हजारों आत्म स्वरूप भाइयों, महिलाओं और देवकन्याओं ने लोक कल्याणनार्थ गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं।


शांतिकुंज के त्रिलोकी नाथ में कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवकन्या खुशबू सोलंकी, शिवांगी शर्मा, प्रज्ञा, अंजलि चौहान, अंजली शर्मा, सरला पाल ब्रह्मवादिनी बहनों का स्वागत किया।


ध्रुव यादव, भुवनेश शर्मा, वैभव शर्मा ने वेद मूर्ति तपोनिष्ट पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा और मां गायत्री का पूजन किया। सर्वतोभद्र का पूजन गोपाल शर्मा, विवेक अग्रवाल, अखिल रस्तोगी, सुरेंद्र पाल सिंह, ललित माहेश्वरी, अनिल राठौर ने किया।

वहीं यज्ञ वेदियों का पूजन विनोद अग्रवाल, नरेंद्र रस्तोगी, वीरेंद्र रस्तोगी ने किया। चरण पादुकाओं का पूजन आर्येंद्र सिंह, राम मोहन शर्मा, सुनील कुमार शर्मा ने किया। वहीं शोडषोपचार पूजन प्रदीप गुप्ता अशोक यादव द्वारा किया गया।


यज्ञ स्थल पर सजल-श्रद्धा, प्रखर-प्रज्ञा और ज्ञान यज्ञ की लाल मशाल आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
इस मौके पर नरेंद्र पाल शर्मा, राममोहन शर्मा, गोपाल शर्मा, सुरेंद्रनाथ शर्मा, बालक राम, मुन्नी देवी, कल्पना मिश्रा, ममता शर्मा, रजनी मिश्रा, चैतन्य बाबू, विवेक अग्रवाल, रघुनाथ सिंह, सुखपाल शर्मा, अशोक यादव, सुभाष, मनोज मिश्रा, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।