सम्भल। मां कैला देवी धाम पर चल रहे सत चंडी महायज्ञ में अष्टमी के दिन सज्जनों के उत्थान और प्रगति तथा दुष्टों गद्दारों के नाश की प्रार्थना के साथ यज्ञ में विशेष आहुतियां दी गई। मुख्य यजमान के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा चौधरी हरेंद्र सिंह और ब्लॉक प्रमुख रजपुरा गौरीश यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान यूनियन शंकर चौधरी दिवाकर सिंह और अवधेश यादव और थाना अध्यक्ष कैला देवी लोकेंद्र त्यागी स्टाफ के साथ मिलकर सह परिवार हवन में आहुति दी इस अवसर पर महंत ऋषि राज गिरी महाराज ने गृह मंत्री भारत सरकार अमित शाह के जन्मदिन पर जिला

अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह को कमल के फूलों की टोकरी भेंट की और सज्जनों की कीर्ति उन्नति तथा दोस्तों के विनाश की मां कैला देवी से प्रार्थना करते हुए सब ने मिलकर 11 आहुति हवन में दी। और देश और प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर परमेश्वर लाल सैनी , ब्लॉक प्रमुख हिरदेश यादव, राधेश्याम यादव जिला पंचायत सदस्य जीतपाल सिंह नेताजी , गौतम चौधरी लोकसभा विस्तारक, भूकेंद्र शर्मा किसान संघ

,बाल मुकुंद शर्मा, सतप्रकाश यादव एडवोकेट , ओमवीर सिंह यादव जिला अध्यक्ष किसान यूनियन शंकर ,जुगल किशोर यादव ,अरविंद यादव, कृष्णपाल यादव, नितिन चौधरी ,धीरेंद्र यादव, जगन्नाथ राणा और यजमानों ने सब ने मिलकर हवन में आहुति दी। सतचंडी महायज्ञ के मुख्य आयोजक एवं कैला देवी धाम के पीठाधीश्वर महंत ऋषि राज गिरी ने कहा कि कैला देवी मंदिर का अपना एक विशेष महत्व है। यह संभल का 69 वां तीर्थ है और यहां आध्यात्मिक उन्नति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को दरवाजे हर समय खुले हुए हैं। यहां आकर अनेक ऋषियों, मुनियों, साधु, संतों ने तपस्या की है और राष्ट्र धर्म क्षेत्र की भलाई के लिए अपना जीवन अर्पित किया

है। इस प्रकार कैला देवी क्षेत्र तपोभूमि है। यहां पर की गई पूजा कभी निष्फल नहीं होती। यहां पर चल रहे सतचंडी यज्ञ में जो भी व्यक्ति आहुति दे रहा है या यज्ञवेदी पर बैठ रहा है या यज्ञशाला की परिक्रमा कर रहा है। उसकी सभी मनोकामनाएं मां कैला देवी की कृपा से पूर्ण होगी। उन्होंने श्री सतचंडी महायज्ञ को अभूतपूर्व बताते हुए अपने क्षेत्र के सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस अभूतपूर्व कार्यक्रम की सफलता में अपना तन मन धन अर्पित किया है। 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चल रहे 10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ में अनेक साधु संतों को विद्वानों जनप्रतिनिधियों संगठन संचालकों बुद्धिजीवियों और जन सामान्य ने अथक परिश्रम के साथ अपना सहयोग किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक प्रमुख पति हिर्देश यादव ने किया। अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना के सभी पदाधिकारी गण कार्यक्रम की विशेष व्यवस्थाएं संभाले हुए हैं। और प्रत्येक आगंतुक का हृदय से अभिनंदन स्वागत एवं वंदन कर रहे हैं।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट