बिनावर। विद्युत केंद्र जर्जर मशीनों के सहारे चल रहा है जर्जर मशीनों के कारण आए दिन बिजली घर में फाल्ट होते हैं। जिस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं चल पा रही है। क्षेत्रीय जनता की तमाम शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं स्थानीय कर्मचारियों की माने तो आला अधिकारियो और शासन को कई बार रिपोर्ट भेज कर अवगत करा दिया

गया हैं। कई कर्मचारी हादसे के शिकार होते होते बचे है। बिजली घर की मशीन इतनी जर्जर है कि क्षेत्र में होने वाले फ़ॉल्ट में कभी ट्रिप नहीं होती तो कभी १३२केबी फेल कर देती है। मगर आला अधिकारियो का इस पर कोई ध्यान नहीं है। बिनावर क्षेत्र में ख़राब मशीनों के चलते सप्लाई भी घंटों वधित रहती है।
जनता का कहना कि आला आधिकारियो की अनदेखी के चलते बिनावर बिजली घर पर मशीनों के बदलाव को टाला जाता रहा है। क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति सुचारू रूप से न होने के कारण क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है।