सम्भल। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय एकता विहार कालोनी संभल पर वोटर चेतनामहाभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर की गई कार्यशाला की प्रस्तावना जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने रखी उन्होंने कहा वोटर चेतना महाभियान एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है।

सभी कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से अपना योगदान देते हुए घर घर जा कर बोट बनवाने का कार्य करना है। हमे हर सक्तिकेंद्र पर जाकर बूथ स्तर पर कार्य करना हैं जिला प्रभारी चौधरी राजा वर्मा ने कहा की लखनऊ में पार्टी द्वारा कार्यशाला में हमे इस अभियान में अभी से जुट जाने के लिए कहा गया है ।चुनाव आयोग द्वारा 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक नए मतदाता बनाने कार्य किया जायेगा इस अभियान में 2024 लोकसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची में अंतिम बार संशोधन/ परिवर्तन

का कार्य किया जाएगा इस अभियान को हम सभी कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता से लेकर नए मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवा कर जोड़ना है जो 18 साल की उम्र पूरी कर चुके हैं या 1 जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले हैं । फार्म 7 के द्वारा हमको फर्जी मतदाता या जिनकी मृत्यु हो गई है। या वह स्थान छोड़कर चले गए हैं उनके नाम हटवाये जा सकते हैं। इस अभियान में मुख्य रूप से युवा एवम महिला मतदाताओं

को लेकर कार्य करना हे इसके लिए युवा मोर्चा एवम महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। हमको जिला और मंडलों की कार्यशाला बैठक करनी है। 6 विशेष मतदाता अभियान तिथियां को जोड़कर प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क अभियान भी चलना है। संपूर्ण अभियान में सभी प्रकार के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करते हुए उनका वोटर चेतना अभियान टोली में सम्मिलित करना है। कार्यशाला का सचालन कमल कुमार कमल जिला महामंत्री एवम अध्यक्षता चौधरी हरेंद्र सिंह ने किया ।

कार्यशाला में बोटर चेतना अभियान के जिला सांयोजक मनोज कठेरिया जी ने अभियान के विषय में विस्तार से बताया कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने पर बल दिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल परमेश्वर लाल सैनी पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा डाक्टर नरेंद्र ओमवीर सिंह खड़गबंशी जिला महामंत्री अवधेश यादव धीरेन्द्र यादव कमल कुमार कमल,मंजू दिलेर, पंकज गुप्ता सुधीर मेहरोत्रा प्रभात शर्मा सतीश अरोड़ा देवेंद्र सिंह विपिन गुप्ता योगेंद्र त्यागी जयप्रकाश गुप्ता हरिओम शर्मा दिनेश जाटव संध्या गर्ग मुकुल रस्तोगी अंकित जैन ग्रीस रत्न अंकुश ठाकुर शिल्पी गुप्ता सौरभ त्यागी तेजपाल सैनी गणेश शर्मा सोनू चाहल अवधेश प्रताप सिंह गिरिराज मौर्य गोतम महावीर अनंत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट