कादरचौक – महिला और बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान हेतु मिशन शक्ति के फेज 4 का शुभारंभ 14 अक्टूबर दिन शनिवार को किया गया। 14 अक्टूबर दिन शनिवार को महिला मिशन शक्ति फेस 4 का शुभारंभ होते ही थाना कादरचौक पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ एक जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूल की छात्रों के साथ पूरे कस्बे में यह रैली घुमाई गई। यह रैली थाना कादरचौक से प्रारंभ हुई और रामलीला ग्राउंड , हाईवे रोड, लभारी गांव में होते हुए पूरे कस्बे में घूमते हुए थाना कादरचौक पर इस रैली कि समापन हुआ इस रैली में कस्बे के स्कूल के छात्राओं के साथ यह रैली निकाली गई। इसमें सभी महिलाओं और छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में बताया गया रैली के दौरान मौजूद महिला कांस्टेबल ने सरकार द्वारा महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को महिला उपयोगी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर और महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए

सुरक्षा संबंधित वीमेन हेल्पलाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 जैसी विभिन्न नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया। जिससे महिलाओं और बालिकाओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके।


इस रैली में थाना प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह उप निरीक्षक हरि ओम राजपूत,उप निरीक्षक महेंद्र सिंह उप निरीक्षक हरिमोहन सिंह, उप निरीक्षक राम महेश उप निरीक्षक हरिदास शर्मा ,कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह कांस्टेबल राम नरेश यादव कांस्टेबल सिद्धार्थ वर्मा कांस्टेबल दिनेश गिरी कांस्टेबल कादर खान के साथ महिला कांस्टेबल ज्योति महिला कांस्टेबल नेहा महिला कांस्टेबल मोना और स्कूल की छात्राएं इस रैली में मौजूद रही।

रिपोर्ट शिव प्रताप सिंह