सम्भल। मां कैला देवी धाम में 10 दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का आयोजन होना तय किया गया है। तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। आयोजन समिति के सभी सदस्यों को कार्यक्रम संबंधी सभी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है।
कैला देवी धाम के महंत ऋषि राज गिरी महाराज ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी दी। स्वामी ऋषि राज गिरी ने बताया कि संभल जनपद में प्रथम बार विशाल स्तर पर 10 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें गुजरात से विद्वान धर्माचार्य यज्ञ को संपन्न करने आ रहे हैं। यज्ञशाला बनाने का कार्य पिछले सप्ताह से चल रहा है। वेद और विधि सम्मत शतचंडी महायज्ञ का आयोजन दिव्यता और भव्यता के साथ होगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता राजेश सिंघल और प्रबंधक ब्लॉक प्रमुख पति हिरदेश यादव को बनाया गया है।

विशेष जिम्मेदारी समाज सेवी जीतपाल सिंह यादव संभालेंगे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह चाहल रिंकू भैया, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाब देवी तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी गण और जन सामान्य के सहयोग, उपस्थिति और सानिध्य में महायज्ञ का आयोजन धूमधाम से संपन्न होगा जिसमें प्रतिदिन विश्व कल्याण, समाज कल्याण, राष्ट्र कल्याण, निरोगी समाज बनाने, हिंदू राष्ट्र की स्थापना करने, सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना करने और सनातन धर्म पर कटाक्ष करने वालों को सद्बुद्धि प्रदान करने की विशेष आहुतियां दी जाएगी। इतना ही नहीं कार्यक्रम में संतों का सम्मान, पंडित पुरोहितों का सम्मान, सफाई कर्मियों का सम्मान, नारी शक्ति का सम्मान, बालिका पूजन, दीपोत्सव एवं सामाजिक संगठन संचालकों का विशेष सम्मान किया जाएगा। महंत ऋषि राज गिरी जी महाराज ने बताया की प्रतिदिन प्रातः काल 8:00 बजे से संध्या 5:30 बजे तक सतचंडी

महायज्ञ का आयोजन रहेगा। जिसमें सभी जन सामान्य की सहभागिता रहेगी। प्रतिदिन प्रसाद वितरण, भोजन व्यवस्था, विश्राम, शयन, जल, चिकित्सा, स्वच्छता, आदि सभी व्यवस्थाएं अंतर्राष्ट्रीय हरिहर सेना के सदस्य गण संभालेंगे। प्रेस वार्ता में महंत श्री ऋषि राज गिरी जी के साथ हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा, समाजसेवी जीतपाल सिंह यादव, भाजपा नेता नरेश यादव, ब्लॉक प्रमुख पति हिरदेश यादव तथा भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल एवं भाजपा नेता संतोष गुप्ता मौजूद रहे। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि शतचंडी महायज्ञ प्रेरणादायक, विशेष प्रभाव कारक तथा समाज को संगठित करने वाला विशेष आध्यात्मिक आयोजन रहेगा। जिसमें समस्त संभल जनपद वासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट