सम्भल। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान ‘शक्ति दीदी’ नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, बच्चों एवं महिलाओं के विरुद्ध छेड़छाड़ में यौन शोषण एवं छेड़छाड़ जैसी अप्रिय घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय संभल कुलदीप सिंह गुनावत के कुशल निर्देशन में और नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक कुमार की नेतृत्व में आज दिनांक 13.10.2023 को होली सुफाह पब्लिक स्कूल नखासा

में बालिकाओं छात्राओं को जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं कोडायल 1098, 1090, 181, 1076, 112, 102, 108 के संबंध में जानकारी दी गई व सेल्फ डिफेंस के बारे में बताया गया। इस अभियान के दौरान एंटी रोमियो टीम प्रभारी निरीक्षक सीताराम व पिंक चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक सीमा चौधरी व महिला उप निरीक्षक रेशू मलिक व थाना नखासा की मिशन शक्ति दीदी टीम मौजूद रही।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट