उघैती। उघैती जिले के अन्य इलाकों के साथ अब उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। कस्बे में सैकड़ो लोग बुखार से पीड़ित हैं। इनमें

से ज्यादातर झोलाछाप से उपचार करा रहे हैं।कस्बा मे शायद ऐसा ही कोई घर बचा हो जिसमें बुखार से पीड़ित ना मिले। परिजन उनका उपचार झोलाछाप डॉक्टरों से करा रहे।

बदहाल है सफाई, पनप रहे मच्छर

कस्बा खितौरा में सफाई व्यवस्था बदहाल पड़ी हुई है। कस्बा में जगह-जगह जलभराव की स्थिति है। नालियां

भी चोक पड़ी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में नियमित सफाई नहीं होती। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ।

रिपोर्ट अकरम मलिक

You missed