सम्भल। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज़ खाँ के कार्यालय पर डॉ राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि के मौके पर गोष्ठी का आयोजन कर उनके चित्र पर मालार्पण किया गया इस अवसर पर लोहिया जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ सम्भल सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ ने कहाँ डॉ राममनोहर लोहिया ने हमेशा किसान मजदूर ग़रीब नोजवान दलित पिछड़ो अल्पसंख्यकों एवं सभी वर्गों के लोगों को साथ लेकर चलते थे उन्होंने कभी भी गरीब किसान मज़दूर की आवाज़ को दबने नही दिया उनकी लड़ाई हमेश लड़ते रहते थे लोहिया ने नारा दिया था की जिन्दा क़ौमे पांच साल इंतेज़ार नही करती है। हम समाजवादी लोग भी हमेशा डॉक्टर राम मनोहर लोहिया जी के आदेशों पर चलकर गरीबों मजदूरों किसानों नोजवानो एवं सभी वर्गों की सेवा कर समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और देश और प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे इस अवसर पर यह भी संकल्प लिया गया की सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को ज़्यादा से ज़्यादा जीता कर भेजेंगे और 2024 में देश मे इंडिया गठबन्धन की सरकार बनाकर अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करेंगे इस अवसर पर मौजूद रहे
आरिफ खाँ वीरेश यादव राजेश धीरज आर्य यादव रामरहीस यादव डॉ ज़रीफ़ उस्मानी इमरान खाँ शाइन क़ुरैशी निक्की खाँ अब्बास खाँ प्रेम यादव सुभाष पाल मोनिस सालिम बाबू खाँ ग़ुलाम मुस्तुफा जबर सिंह यादव आदि लोग शामिल रहे।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट