दहगवां : 11 अक्टूबरआजादी का अमृत महोत्सव भारत की आजादी के 75 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को दहगवां में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अन्तर्गत अमृत कलश यात्रा निकालकर लोगों को देश प्रेम व अमर शहीदों को नमन करने हेतु किया गया। अब यह अमृत कलश ब्लॉक दहगवां पर तिथियों के अनुसार एकत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किए गए।


कार्यक्रम में अमृत कलश यात्रा भारत माता की जय, वंदे मातरम् व मेरी माटी देश के उद्घोष भी किए गए। अमृत कलश यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाई जा रही है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संचालित है। इन कार्यक्रमों से जनपद वासियो में देश प्रेम की भावना उत्पन्न हो रही हैं। वहीं जिन वीर सपूतों ने अपना

सर्वस्व देश की स्वतंत्रता के लिए न्यौछावर किया, उनका भी भावपूर्ण स्मरण करने का यह सुनहरा अवसर पर ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता व सुभाष गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार बदायूं जिला अधिकारी मनोज कुमार बदायूं सहायक विकासखंड अधिकारी रामौतार

शर्मा दहगवां खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार दहगवां और अन्य ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सहायक व आशाएं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समूह सखी और सफाई कर्मचारी सभी लोगों का अहम सहयोग रहा।