सम्भल। भारत रत्न से सम्मानित लोकनायक जयप्रकाश नारायण क्रांतिकारी हमेशा रहेंगे याद
आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा क्रांतिकारी लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121 वी जयन्ती का आयोजन बड़े उत्साह से किया गया इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज़ खाँ ने अपने निजी कार्यलय पर कार्यक्रम में कहा की स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण ने पूरे देश में सम्पूर्ण क्रान्ति का नारा दिया सामाजिक प्रथा एवं जात पात के बन्धन में सर्वसमाज को एक समान रहना सिखाया था 5 जून 1074 को पटना के गांधी पार्क में 5 लाख लोगों को संबोधित कर एकता तथा न्याय की बातें कही एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने कहा की संपूर्ण क्रांति में साथ क्रांतियां शामिल है नंबर एक राजनीतिक आर्थिक सामाजिक संस्कृत बौद्धिक शिक्षा णति आध्यात्मिक क्रांति इन सातों क्रांतियां को मिलाकर संपूर्ण क्रांति होती है। आज पार्टी के सभी साथियों ने उन्हें याद कर अपने-अपने विचार रखें गोष्ठी का आयोजन कर उनके चित्र पर मालार्पण कर उनके सिद्धांतों पर हमेशा चलने का संकल्प लिया समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ने का भी संकल्प लिया इस अवसर पर रामरहीस यादव ,जबर सिंह यादव, गुलाम मुस्तफा ,आरिफ खान ,इमरान ,डॉक्टर ज़रीफ़ उस्मानी मेसर खाँ, फराज खान, अकील खान, फरहान खान राजेश यादव ,वीरेश यादव आदि लोग शामिल है।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट