सम्भल। भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र संभल के सरायतरीन में बी डी इंटर कॉलेज में भाजपा महिला मोर्चा जनपद संभल द्वारा नारी शक्ति बंधन अधिनियम पारित किये जाने पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि जसवंत सैनी (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) मुख्य अतिथि के रूप में रहे जसवंत सैन ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा यह सदन महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर प्रयासों के लिए उनका हृदय की गहराई से धन्यवाद देता है तथा माननीय प्रधानमंत्री जी को महिलाओं के आरक्षण हेतु कानून लाने पर आभार एवम धन्यवाद व्यक्त करता है। हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार महिलाओ को लगातार सशक्त करने हेतु दिन प्रतिदिन नई नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए 2024 में पुनः मोदी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए अनुरोध किया महिलाओ की निरंतर बढ़ती हुई भागीदारी

के लिए आभार व्यक्त किया भाजपा जिला अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह जी ने महिलाओं को सशक्त होने के लिए और आज देश में महिलाओ का हर क्षेत्र में अग्रणी होने पर बधाई दी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रज्ञा पाठक ने नारी शक्ति वंधन अधिनियम बिल पारित होने पर मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा उनके नेतृत्व में देश इसी प्रकार अनवरत प्रगति कर रहा हे। हमे गर्व है की हमारे देश का नेतृत्व इतने मजबूत हाथों में है क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में प्रधानमंत्री को बधाई दी उन्होंने कहा हमारे देश में नारी सम्मान को सर्वोपरि माना गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर अनामिका यादव ने सदन में बहनों को केन्द्र व प्रदेश से चल रही योजनाओं की

जानकारी दी और कहा हमे सदेव एसी तरह निरंतर प्रयास कर आगे बड़ते रहना है। नारी शक्ति को जो सम्मान भारतीय जनता पार्टी सरकार में मिला है। पहले किसी भी सरकार में नही मिला कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा राखी सिरोही ने व संचालन मोक्षिका शर्मा, विजय राघव ने किया कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मंजू दिलेर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंजू चौधरी क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य पुष्पलता पाल ब्लॉक प्रमुख प्रेम कुमारी, मोना सिंघल ,पारूल शर्मा, रिचा वार्ष्णेय ,निधि शर्मा, संध्या गर्ग ,शिल्पी गुप्ता ,नीलम गुप्ता ,वंदना चौधरी, अंजलि, नीलम वार्ष्णेय ,गणेश शर्मा , अर्जुन वाल्मीकि , भीष्म शर्मा ,सुशील शर्मा, सुरेश ,अटल, मुकुल रस्तोगी, कमल कुमार, कमल दक्ष ,दिनेश जाटव गोतम , सुमित आदि उपस्थित रहे।