सहसवान। खाद्य विभाग के अधिकारी क्यों न मिलावट खोरी को लेकर दावे करते हो की सहसवान में मिलावट खोरी नहीं होती की मिलावट खोरी को लेकर लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। लेकिन बता दें मिलावट खोरी का खेल खाद्य विभाग अधिकारियों के संरक्षण में ही जमकर पनपता दिखाई दे रहा है। जैसे पनीर का धंधा, सफेद रसगुल्ले, का धंधा अधिकांश तेल में मिलावट, रंग बिरंगी मिठाइयों में मिलावट इन सारी चीजों पर खाद विभाग के अधिकारियों की निगाहें क्यों नहीं जाती। यह लोग खुलेआम इन सारे कामों को अंजाम दे रहे हैं। उसके बावजूद भी खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जाती खाद विभाग के अधिकारियों द्वारा एक दो दुकानों से सैंपल भर लिए जाते हैं।और उच्च अधिकारियों को गुमराह कर कागजों में दर्शा दिया जाता है। कि आज सैंपल अभियान चलाया गया लेकिन सहसवान नगर में मिलावट खोरी का धंधा जोरों पर पनपता दिखाई दे रहा है।