बदायूँ । विकास खंड सहसवान के प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना सोमवार की दोपहर में पहुंचे जोरदार तरीके से सहसवान ब्लाक में अन्नदाताओं ने वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना का जोरदार तरीके से खैर मकदम किया।
पंचायत को बरेली मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने संबोधित करते हुए कहा इस समय किसानों के हालत बुरे दौर से गुजर रहे हैं। बैंकों द्वारा अन्नदाताओं पर जुल्म किया जा रहा है कर्जदार किसान के लिए बेइज्जत भी किया जा रहा है। किसान सम्मन निधि क्या है अधिकतर किसानों की सम्मान निधि शासन आदेश के विपरीत कर्जे में काटी जा रही है यह सम्मान निधि नहीं यह किसानों का अपमान किया जा रहा है। मात्र ₹2000 देकर किसानों को मूलांक सूची से नहीं जोड़ा गया उन्हें एमएसपी नहीं दी गई। किसानों के कर्ज माफ नहीं किए गए उद्योगपतियों के हजारों हजारों करोड रुपए बट्टा खाता में डाल दिए गए और उन्हें नया कर्ज दे दिया गया परंतु किसानों से प्रधानमंत्री ने वायदा किया था सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे यह वादा खिलाफी उन्हें याद दिलाई जा रही है।


मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा इस सरकार ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हवाले किसानों को कर दिया है सरसों का बीज एक लाख रुपए कुंतल मिल रहा है और किसान की सरसों 3000 कुंतल बिक रही है। बाजार में इस तरह बीजों से हजारों करोड़ों का व्यापार विदेशी कंपनियां कर रही हैं। बीज खाद पर हजारों करोड़ लूट जा रहा है। किसान पूरी तरीके से बर्बाद है किसान की खेती घाटे का सौदा है। किसानों का गन्ना का भाव पिछले 10 सालों में चंद रुपए बढ़ाए गए हैं। किसानों का लागत ज्यादा आ रही है उन्हें भाव नहीं मिल रहा है। किसानों के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। जब तक किसान आंदोलन नहीं करेगा। उसके हाथ कुछ नहीं आएगा राजनीतिक दल वोटो के सौदागर हैं। यह चुनावी समर में जाति धर्म पर राजनीति कर रहे हैं। किसानों को अपनी समस्याओं को इन वोट के सौदागरों से बात करनी पड़ेगी जाति धर्म पर वोट नहीं देंगे बल्कि किसानों की समस्याओं का समाधान हो।
इस अवसर पर जिला सचिव चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा किसानों को विद्युत की समस्या हो या फिर महंगे खाद बीज की समस्या हो इस पर चर्चा नहीं करते राजनीतिक दल इस अवसर पर सहसवान तहसील अध्यक्ष विजेंद्र सिंह यादव ब्लॉक अध्यक्ष सहसवान महिपाल सिंह यादव दोनों नेताओं ने आज ब्लॉक में कहा अब किसान जुल्म के लिए सहन नहीं करेगा बैंक कर्मी गांव में ना घुसे हम किसी प्रकार का कर्ज नहीं देंगे प्रधानमंत्री ने हमारा कर्ज माफी का वादा किया था। वादा निभाए प्रधानमंत्री वरना गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा सत्ताधारी पार्टी के लिए झूठे वादे के कारण किसानों में आक्रोश है।


उदय पाल सिंह यादव दिनेश यादव छत्रपाल सिंह यादव रामपाल यादव रूम सिंह यादव कल्याण सिंह उरविंदर संजीव यादव टीकाराम साबर सिंह चौधरी भूर सिंह चौधरी सतपाल सिंह संचालन जिला उपाध्यक्ष चौधरी रमेश सिंह ने किया अध्यक्षता रिटायर अध्यापक चौधरी प्रेमपाल सिंह द्वारा की गई। अंत में ज्ञापन जिला अधिकारी के नाम संबोधन दिया गया जिससे विलास के बड़े बाबू द्वारा वीडियो की अनुपस्थिति में लिया गया। जिला अधिकारी को यह ज्ञापन भेज दिया जाएगा जो ब्लॉक द्वारा भेजा जाएगा।