कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

सहसवान- दिनांक 16/09/2023 बजरंग दल के पदाधिकारीयों द्वारा कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से पत्रकार सौरभ गुप्ता को नगर संयोजक नियुक्त किया गया। पत्रकार सौरभ गुप्ता ने संगठन के पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन के पदाधिकारीयों की अगली बैठक होगी जिसमें अन्य सदस्यों को दायित्व दिए जाएंगे। पत्रकार सौरव गुप्ता सामाजिक कार्यों में विशेष रुचि लेते हैं। और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। युवा वर्ग में अच्छी पकड़ रखने वाले सौरभ गुप्ता ने दायित्व मिलते ही युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है।