लोक सभा चुनाव हेतु शुरू किए मोदी मित्र अभियान में देश के प्रधानमंत्री से जुड़ेंगे हर वर्ग के लोग

बदायूं- भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोक सभा चुनाव हेतु मोदी मित्र अभियान की शुरुआत की है। मोदी मित्र अभियान के तहत 2024 लोकसभा चुनाव हेतु समाज के सभी वर्गों के लोगों को मोदी मित्र बनाया जाएगा।

ब्रज क्षेत्र में मोदी मित्र अभियान की ज़िम्मेदारी संभाल रहे ब्रज क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के दिशानिर्देश पर भाजपा को समर्पित अल्पसंख्यक नेता आतिफ निज़ामी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश बृज क्षेत्र,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को बड़ी ज़िम्मेदारी देते हुए मोदी मित्र अभियान का बदायूं लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं ककराला निवासी मरगूब अहमद को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आतिफ निजामी ने प्रभारी बनने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी एवं शीर्ष नेतर्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन ने जो ज़िम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए प्रधानमंत्री की जनता को समर्पित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने हेतु सर्व समाज के गैर राजनीतिक व्यक्तियों को देश के प्रधानमंत्री से जोड़ने के लिए मोदी मित्र बनाने का कार्य संगठन की मंशा के अनुसार किया जाएगा।
2024 लोक सभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करते हुए मोदी जी को पुनः प्रधान मंत्री बनाने का कार्य किए जाएगा।