बरेली – डा0 भीमराव अंबेडकर जयंती इस वर्ष सामाजिक न्याय दिवस के रुप में मनायी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में डा0 अंबेडकर की प्रतिमाओं एवं चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके जीवन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार गोष्ठियां हुई। साथ ही सामाजिक न्याय पर डा0 अंबेडकर के योगदान पर विशेष व्याखान हुये।


कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर मजिस्ट्रेट ने डा0 भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि सामाजिक न्याय के प्रति अंबेडकर जी का योगदान सराहनीय है। डा0 अंबेडकर जी का व्यक्तित्व बहूमुखी एवं बहुआयामी है। आज के समय में भारत एक महाशक्ति बन चुका है। हमें भाई चारे का भाव एक दूसरे से रखना चाहिए। सामाजिक समरसता के लिए उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक है। प्रदेश सरकार द्वारा डा0 अंबेडकर जयंती को सामाजिक न्याय के दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।