कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना, सदस्य विधान परिषद श्री कुंवर महाराज सिंह, विधायक फरीदपुर डॉ0 श्याम बिहारी लाल रहे मौजूद….

आम के पौधों का रोपण कर ‘‘आम उद्यान‘‘ (मैंगो गॉर्डन) किया गया विकसित

बरेली वन प्रभाग की फरीदपुर रेंज के अन्तर्गत दिल्ली लखनऊ मार्ग फरीदपुर बाईपास मजार के समीप स्थल पर आम के पौधों का रोपण कर ‘‘आम उद्यान‘‘ (मैंगो गॉर्डन) विकसित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना, सदस्य विधान परिषद श्री कुंवर महाराज सिंह, विधायक फरीदपुर डॉ0 श्याम बिहारी लाल ने आस-पास के लोगों के साथ आयरन ट्री-गार्ड में आम के पौधों का रोपण किया। साथ ही लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उक्त क्षेत्र में थीम आधारित आम के पौधों का रोपण किया गया जिससे कि उक्त स्थल को एक मैंगो गॉर्डन के रूप में विकसित किया जा सकें

कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार,उप प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार, उप जिलाधिकारी फरीदपुर निधि डोडवाल, क्षेत्रीय वनाधिकारी फरीदपुर ऋषि कुमार,उप क्षेत्रीय वनाधिकारी मनोज कुमार यादव, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी विजय प्रकाश सिंह,वन दरोगा तनुज जोशी व विक्रम चौधरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।