इस्लामनगर।  थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में दो लडको पर रेप और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। इस्लामनगर पुलिस ने इन दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओईया निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही दो लडको ने छेड़छाड़ की लड़की ने जब इसका विरोध किया तो दोनो लड़कों ने लड़की के साथ मारपीट और गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मां की तहरीर पर दोनो लड़कों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। विवेचक द्वारा पीड़ित लड़की के बयान दर्ज कराए गए। पीड़ित नाबालिक लड़की ने अपने बयानों में बताया कि गांव लश्करपुर ओईया निवासी वारिस और अहमद ने मिलकर 29 जुलाई की सुबह स्कूल जाते समय नवालिक लड़की को जबदस्ती खींच कर गाड़ी पर बैठा लिया और इस्लामनगर से चंदौसी जाते समय गांव निवासी वारिस ने लड़की के साथ बलात्कार किया लड़के का दोस्त अहमद यह कृत होते हुए देखता रहा। पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर दोनो लड़कों के खिलाफ बलात्कार और अपहरण की धारा बड़ा दी गई। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने दोनो लड़कों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया उसके बाद पुलिस ने दोनो लड़कों को सहसवान तिराहे गिरफ्तार कर लिया । शनिवार को पुलिस ने दोनो आरोपित लडको को न्यायलय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

रिपोटें रंजीत कुमार