शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने उन्हें हाथ के पंजे का बैच लगाकर एवं फूल माला पहनकर स्वागत किया

बदायूँ। 25 अगस्त शहर के मोहल्ला नई सराय में मुख्तार हुसैन के आवास पर आज शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें मशहूर शायर जिन्हें लोग शायरी की दुनिया में अहमद अमजदी के नाम से जानते और पहचानते हैं आप सामाजिक साहित्यक सांस्कृतिक संस्था कारवान ए अमजदी अकादमी के संस्थापक एवं अध्यक्ष भी हैं अहमद अमजदी कादरी ने कांग्रेस पार्टी मे अपनी आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यहां यह बताना जरूरी है कि अहमद अमजदी कादरी एक मशहूर शायर भी हैं और आज उनका ऑल इंडिया रेडियो व आकाशवाणी रामपुर से आज रात्रि 9:30 बजे उनकी शायरी का प्रसारण भी होने वाला है
इस मौके पर मौजूद शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने कहा कि समाज के हर वर्ग का ध्यानअब कांग्रेस की तरफ बड़ी तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि मौजूदा सरकार में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और नफरत का बोलबाला रहा है लेकिन देर से ही सही जनता धीरे-धीरे समझ रही है और 2024 में बदलाव लाना चाहती है उन्होंने कहा कि अहमद अमजदी कादरी के जुड़ने से शहर में संगठन काफी मजबूत होगा क्योंकि समाज में उनकी अपनी एक अलग पहचान है।
उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी समाज के हर वर्ग की आवाज को बड़ी मजबूती से उठा रहे हैं और मौजूदा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है जनता अब ज्यादा दिन इनकी लोक लुभावनी बातों में आने वाली नहीं 2024 में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस मौके पर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के सचिव सैयद जाविर जेदी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हमें और आप सबको काफी मेहनत करने की जरूरत है तभी हम लोगों को पार्टी से जोड़ पाएंगे आज अहमद अमजदी के जुड़ने से शहर व पूरे जिले में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर मौजूद जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद ज़ाहिद व शमशाद हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी जी प्रियंका गांधी जी आज हर गरीब की किसान की नौजवान की महिला की व्यापारी की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे हैं यही वजह है कि लोग अब कांग्रेस को पसंद करने लगे हैं
अहमद अमजदी कादरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जिसकी जडे पाताल तक हैं इस पार्टी ने देश के लिए बहुत कुछ दिया है। यहां तक की अपनी जान की कुर्बानी तक दी है मगर कुछ फिरका परस्त तकतें हैं इन पार्टी को बा उनके वंशजों को मिटाना चाहती हैं। उनका यह मंसूबाह कभी पूरा नहीं होगा आज जो पूरी दुनिया चंद्रयान 3 के सफल होने का जश्न मना रही है यह इस संस्था इसरो द्वारा बनाया गया है। जिसकी नीव पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी व कांग्रेस के नीतियों से मैं भली बाती वाक़िफ़ हूं यह पार्टी कभी जाति धर्म की राजनीति नहीं करती बल्कि समाज के हर वर्ग की लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से लड़ती है और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा 2024 में जरूर रंग लाएगा और देश में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि आज मुझे जो शहर अध्यक्ष चौधरी वफाती मियां ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई मैं अपनी तन मन धन से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोडूंगा और कांग्रेस को मजबूत करूंगा।
इस मौके पर शहर कोषाध्यक्ष हाजी नजीर खान जिला सचिव रिफाकत हुसैन शहर महासचिव अमन खान पूर्व पीसीसी सदस्य नईम खान जिला सचिव लाल मिया चौधरी राजवीर सिंह तरंग बिलाल हुसैन मुख्तार हुसैन गुड्डू भाई फखरुल हसन अंसारी शाहनवाज अहमद अंसारी राकेश इकरार अली बबलू भाई आदि लोग मौजूद रहे।

Пошаговые рецепты, полезные советы и жизненные хаки для удобной жизни – всё это вы найдете на нашем сайте. Мы всегда готовы поделиться самыми вкусными рецептами, интересными идеями для дома, а также полезными статьями о выращивании овощей и фруктов на вашем собственном огороде. Присоединяйтесь к нам и узнавайте много нового каждый день! Почему кошки любят картонные коробки: Как разговаривать о тяжёлых вопросах: почему молчание Получите полезные советы и лайфхаки для улучшения вашей повседневной жизни, от кулинарных рецептов до советов по уходу за огородом. Узнайте, как сделать свою жизнь проще и уютнее, благодаря нашим полезным статьям и советам.