सम्भल। जनपद सम्भल पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने एक नया व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर संभल जिले में जारी किया है जिसमें पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद संभल में जुआ सट्टा अवैध शराब की तस्करी करने वाले तथा एवं अवैध शराब बनाकर बेचने वाले तथा गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले अपराधियों पर इस नंबर के द्वारा कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है और उसका नाम तथा मोबाइल नंबर गोपनीय तरीके से रखा जाएगा जिससे सूचना देने वाले व्यक्ति को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और आगे भी इन अपराध करने वालों पर शिकंजा कसने में पुलिस को भी आसानी होगी और पूरे संभल जिले के की जनता को इस नंबर से जारी करने से बहुत ही लाभ प्राप्त होगा जिसमें गैर कानूनी कार्यों जैसे जुआ, सट्टा, अवैध शराब के निर्माण/बिक्री, गोवंशीय पशुओं एवं मादक पदार्थों की तस्करी से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सूचना देने हेतु Anticrime Helpline No -???????????????????????????????????????? यह नंबर जारी किया गया है।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट