सहसवान।लगातार हो रही भारी बारिश होने के कारण कई गांवों में बाढ़ का पानी आ आने से जीवन यापन करना हुआ मुश्किल वही लगातार गंगा में जल स्तर बढ़ रहा है। जिसके कारण आज ग्राम पंचायत खिरकबारी मानपुर पुख्ता, असैनगला, रज्जू नगला, गिरधारी नगला, यदि क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ जाने के कारण गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।इन गांवों के चारों ओर पानी भरा हुआ है। जिसके कारण ग्रामीणों का निकलना दुश्वार हो गया है। वहीं आज बाढ़ क्षेत्रों में पहुंचकर तहसीलदार ने अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचकर मौका मुआयना

किया वही ग्रामीणों से कहा कोई सुरक्षित जगह देखकर अपने अपने तिरपाल डालकर रहने लगे जब तक गांव में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। ग्राम प्रधान खिरकवारी मानपुर पुख्ता ने बताया गांव के हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। वही ग्राम प्रधान द्वारा ग्रामीणों की आर्थिक मदद लगातार की जा रही है बता दें ग्राम प्रधान के द्वारा कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन की भी व्यवस्था ग्राम प्रधान द्वारा की गई।