श्रीमान् जी,
श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बदायूँ व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय बदायूँ एवं श्रीमान् क्षेत्राधिकारी (सहसवान) महोदय, बदायूँ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज दिनाँक- 11.04.2021 थाना जरीफनगर पुलिस के द्वारा 02 नफर वांछित अभियुक्तगण 1. विजयपाल 2. भाय सिंह पुत्र गण केदारी निवासीगण ग्राम आदमपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं सम्बन्धित मु0अ0सं0- 57/ 21धारा 147,336,504,304 भादवि गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त गणों को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।