151 जोड़ों ने सामूहिक रूप से भाग लिया

श्री बी डी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में श्री देव नारायणाचार्य महाराज ने संपन्न कराया रुद्राभिषेक

सम्भल। हिंदू जागृति मंच के तत्वावधान में श्री बी डी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सामूहिक रुद्राभिषेक बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। जिसमें 151 जोड़ों (पति पत्नी) ने रुद्राभिषेक करके पुण्य लाभ, धर्म लाभ अर्जित किया।
सर्वप्रथम मुरादाबाद से आए विद्वान धर्माचार्य श्री देवनारायणचार्य जी महाराज ने रुद्राभिषेक संबंधी सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तत्पश्चात मुख्य यजमान के रूप में निर्दोष कुमार आढती और दयाशंकर लाठे ने पत्नी सहित मंच पर पहुंचकर भगवान शिव और भगवान गौरी गणेश का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। मंच के समक्ष 151 जोड़ों ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ अपने अपने समक्ष भगवान गौरी गणेश को स्थापित कर उनका पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात

भगवान शिव को चावल, सिंदूर, धतूरा, फल, मिष्ठान, दूध, दही, घी, ईत्र, शहद आदि 121 सामग्रियों के साथ पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात विधान पूर्वक सभी ने अपने समक्ष स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और पंचामृत से अभिषेक किया। इस अवसर पर पूज्य महाराज जी विधिवत निर्देश दे रहे थे और सभी यजमान उसके अनुसार अनुसरण करते हुए रुद्राभिषेक कर रहे थे। सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम प्रातः काल 8:00 बजे से 12:00 बजे तक चला। अंत में आरती का गायन हुआ। तथा प्रसाद भोज की व्यवस्था का भी सभी भक्तों ने आनंद प्राप्त किया।अपने संबोधन में स्वामी देवनारायण आचार्य जी ने कहा की रुद्राभिषेक से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रावण मास में रुद्राभिषेक प्रत्येक मनुष्य को अवश्य करना चाहिए।
हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि हिंदू जागृति मंच के द्वारा प्रतिवर्ष श्रावण मास में सामूहिक रुद्राभिषेक आयोजित किया जाता है। जिसमें सभी शिव भक्तों को एक साथ आमंत्रित करके सामूहिक रुद्राभिषेक उत्सव की तरह मनाया जाता है। इस बार 151 जोड़ों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। रुद्राभिषेक कार्यक्रम में आए सभी 151 जोड़ों को मंच पर बुलाकर भगवा पटका धारण कराया गया। उनका विधिवत स्वागत किया गया। रुद्राभिषेक की व्यवस्था और सेवादारी हेतु चंदौसी से आई टीम का हिंदू जागृति के सदस्यों ने विशेष स्वागत किया।
कार्यक्रम में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। जिसमें सभी भक्तों ने खड़े होकर रुद्राभिषेक करते हुए अपना अपना फोटोग्राफ भी लिया। जिसका विशेष क्रेज रहा। लाला त्रिवेदी प्रकाश सर्राफ, राकेश कुमार, गिरिराज किशोर, संतराम, नितिन प्रकाश, आलोक कुमार, भाजपा नेता राजेश सिंघल, मुकेश सिंघल, तरुण कुमार, कमल चौधरी, कमल कौशल, अरुण कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र मोंगिया, मीनू रस्तोगी, सरिता गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, वैभव गुप्ता, शेखर सक्सेना, विनोद कुमार अग्रवाल आदि ने विशेष सहयोग किया। शशि शंकर लाठे ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट