उघैती।। थाना क्षेत्र के टेहरा चौराहे पर सघन चेकिंग के दौरान थाना उघैती पुलिस ने एक युवक को आधा किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। शाहनगर पटपरागंज निवासी रजनेश पुत्र महेंद्रपाल (28) को गिरफ्तार कर

न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।रजनेश पर पहले से लगभग 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। उघैती थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह उपनिरीक्षक कमलवीर सिंह, हेड कांस्टेवल संजीव,बंटू आदि पुलिस टीम ने गिरफ़्तारी की है।

रिपोर्ट अकरम मलिक