बदायूँ :- भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य की पूज्य माताजी रामकुँवरि शाक्य के निधन के उपरांत दिनाँक 18 अगस्त 2023 को प्रातः 11 बजे से ग्राम- ब्रह्मपुर, पोस्ट- सुखौरा, तहसील- दातागंज में शुद्धि हवन/शोक सभा/ ब्रह्मभोज होना सुनिश्चित हुआ है।

इस अवसर पर स्व० रामकुँवरि शाक्य को श्रद्धाजंलि देने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, लोक निर्माण विभाग मंत्री पं० जितिन प्रसाद, ससंदीय कार्य व औधोगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, कारागार व होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति, कृषि राज्यमंत्री बलदेव औलख समेत अन्य मंत्रियों, साँसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों का कार्यक्रम तय हुआ है।