समरेर :- क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य की पूज्य माता रामकुँवरि शाक्य के निधन के उपरांत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ग्राम ब्रह्मपुर पहुँचकर श्रद्धांजलि दी व शोक संवेदना व्यक्त की।
इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, दर्जा राज्यमंत्री रघुराज सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह, साँसद फिरोजाबाद चन्द्रशेखर जादौन, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की माता के निधन के बाद लगातार मंत्री, सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारी गॉव ब्रह्मपुर पहुँचकर श्रद्धांजलि व शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

इस मौके पर ज़िलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, अध्यक्ष जिला पंचायत बरेली रश्मि पटेल, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य सहित तमाम भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।