रैली में पुलिस कर्मी, समाजसेवी, व विद्यार्थी शामिल रहे।
रैली हयातनगर में निगहत स्कूल से शुरू हुई और हयातनगर बहजोई मार्ग से होती हुई थाना हयातनगर पर जाकर संपन्न हुई। रैली में मदरसे के छात्र व अन्य विद्यालयों के छात्र भी शामिल रहे। सभी लोग रैली में देशभक्ति गीत और देशभक्ति नारे लगाते आगे बढ़ते जा रहे थे। वहीं हयातनगर से मदरसे के अन्य छात्र तिरंगा रैली वा भारत की झांकी और डीजे के साथ शामिल हो गए।

डीजे वाले वाहन पर देशभक्ति के गीत बजाए जा रहे थे। जिससे रैली में शामिल लोगों का जज्बा देखते ही बन रहा था।

रैली की अगुवाई अपर पुलिस अधीक्षक श्रीशचंद्र कर रहे थे, साथ ही हयातनगर थाना प्रभारी तथा अन्य समाजसेवी भी तिरंगा थामे आगे बढ़ते जा रहे थे।

देशभक्ति के जज़्बे से लबरेज तिरंगा रैली को देख ठेले खोमचे वाले व अन्य राहगीर भी प्रशंसा किए बिना न रह सके।

थाना हयातनगर पर जाकर रैली का समापन हो गया। यहां पर सभी सम्मिलित लोगों के लिए नाश्ते के पैकेट वितरण किए गए।हयात नगर वार्ड 12 की सभासद आरजूमंद माहेरा और सम्मानित नगरवासी 5 बजे निगहत जूनियर हाई स्कूल के नजदीक स्वागत तिरंगा रैली निकाली जिसमें संभल एएसपी ,थाना हयातनगर प्रभारी करण पाल सिंह और पुलिस सहित मदरसे और स्कूल के बच्चे भी शामिल होंगे सभासद वार्ड 12 कीआरजूमंद माहेरा सहित के सम्मानित लोगों ने सभी लोगों को फूल वर्षा की स्वागत किया इस बीच राकेश कुमार और रूबी मुस्कान महक अहमद मुस्तफा तैमूर खान अंसार शरीफ सैफी सहित काफी लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट