आज 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का दिन हमारे देश के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। आज पूरा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस जो कि अमृत महोत्सव के रूप में पूरे भारत देश में मनाया जा रहा है परएस. के. बी. आदर्श इंटर कॉलेज लभारी मे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया। बच्चों द्वारा उत्क्रष्ट झाँकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं गण मान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। विद्यालय के संस्थापक देवेंद्र कुमार ने विद्यालय पहुँच कर दिशा निर्देश दिये और मिष्ठान वितरित कराया। प्रधानाचर्य श्री जय सिंह ने बच्चों को उदबोधित किया। कार्य क्रम मे ज्ञान सिंह, श्री किशन, प्रवेंद्र, राजीव हरिओम, अंकित, सूरज पाल, गौरव, जवित्रि, कौशल्या नीलम सक्सेना आदि उपस्थित रहे। संचालन विपनेश शर्मा ने किया। उपदेश, रिंकू कुमार, शिव कुमार, कीर्ति संगीता,चंचल,राजदीप, यतेंद्र शुक्ला।

रिपोर्ट शिव प्रताप सिंह