सहसवान। गंगा कटान को लेकर बाढ़ का कहर जमकर बरस रहा है। तो वही कुछ गांवों में गंगा कटान को लेकर स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही उच्च अधिकारी भी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का लगातार दौरा करते नजर आ रहे हैं। आज ग्राम पंचायत खिरकबारी मानपुर पुख्ता के ग्राम मजरा तौफी नगला, व तोली नगला, में पहुंच कर ग्राम प्रधान खिरकबारी मानपुर पुख्ता महिपाल कश्यप ने बाढ़ ग्रस्त लोगों की भोजन की व्यवस्था की ग्राम प्रधान महिपाल

कश्यप ने गांवों में पहुंचकर लोगों को आराम से बैठा कर पूरी खाने की व्यवस्था आज उनकी ओर से की गई। जिसको लेकर बाढ़ ग्रस्त लोगों के चेहरों पर थोड़ी रमक दिखाई दी आपको बता दें ग्राम प्रधान महिपाल कश्यप के द्वारा आए दिन ऐसे कार्य देखने को मिलते हैं। चाहे वह बाढ़ ग्रस्त लोगों की खाने की व्यवस्था हो चाहे गरीब कन्याओं की शादी की व्यवस्था क्यों ना हो वह ऐसे कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आते हैं।