सम्भल। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के दिशा निर्देशन में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया अभियान के अंतर्गत यातायात पुलिस तथा थाना पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर यातायात

नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के 181 चालान एमवी एक्ट के अंतर्गत किए गए तथा ₹13500 शमन शुल्क ऑनलाइन , ऑफलाइन वसूल किया गया। वाहन चालकों को यातायात नियम पालन करने हेतु

जागरूक किया गया। सभी 2 पहिया वाहन चालकों और पीछे बैठे व्यक्तियों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया ,4 पहिया वाहन चालकों को सदैव सीट बेल्ट

लगाकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया और सभी वाहन चालकों को रोंग साइड वाहन ना चलाने के लिए कहा गया।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट