सम्भल।7 अगस्त 2023 जब तक मुस्लिम और दलित कांग्रेस को वोट करते थे। संविधान विरोधी भाजपा के पास पूरे देश में सिर्फ़ दो सांसद होते थे। मुस्लिम लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में लौटने का फैसला कर चुके हैं। दलित समाज को यह संदेश देने के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस आज से एक हफ़्ते का ‘जय जवाहर – जय भीम जन संपर्क अभियान शुरू करेगी।

ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव नासिर चौधरी ने आज संभल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने बताया कि 7 से 13 अगस्त तक चलने वाला यह ऐतिहासिक अभियान 2024 में कांग्रेस को सत्ता में ले आएगा। इसके तहत रोज़ 100 दलित परिवारों तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाएगा। साथ ही दलित समाज के बीच अल्पसंख्यक समाज की तरफ से पर्चा भी बाँटा जाएगा।

आरिफ खान तनवीर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक सम्भल ने कहा कि भाजपा को 2019 में 37 प्रतिशत वोट मिले थे। जबकि प्रदेश में दलित और मुस्लिम मिल कर अकेले 42 प्रतिशत हैं। इन दोनों वर्गों के कांग्रेस में आने के बाद अन्य वर्ग भी कांग्रेस के साथ आएंगे और भाजपा की विदाई हो जाएगी।

संभल आरिफ तनवीर जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक अशरफ अंसारी प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक . तोकीर अहमद शहर अध्यक्ष कल्पना महिला जिला अध्यक्ष. हाफिज गुड्डू प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक शिव किशोर गोतम जिला अध्यक्ष एस. सी विभाग
अकील अहमद सुधीश राघव. सुभानी डी के बाल्मीकि अक्षय ठाकुर. इरफान अली शमीम. फेजान.।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट