बिनावर। शहर के एक होटल में एक आयोजन धनवंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया। जिसमे बिनावर क्षेत्र के डॉ नवल किशोर शर्मा को उनके ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया, डॉ नवल किशोर शर्मा पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से बिनावर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे डॉ नवल किशोर शर्मा चिकित्सकीय सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी बखूबी निभा रहे हैं। इसमें चाहे गरीबों के लिए फ्री हेल्थ कैंप का आयोजन करना हो या विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का फ्री चेकअप इत्यादि

इस अवसर पर धनवंतरी डॉक्टर्स एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। उपस्थित गणमान्य लोगों में डॉक्टर संजीव गुप्ता, डॉक्टर सचिन गुप्ता, डॉक्टर कौशल गुप्ता ,डॉक्टर अरविंद सक्सैना, डॉक्टर आशीष शर्मा, डॉक्टर मोहित शर्मा ,डॉक्टर वैभव गुप्ता ,डॉक्टर गोपाल कृष्ण गुप्ता आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।