संभल। थाना हयातनगर पुलिस में बिना अनुमति के कार्य करने वाले छह अभियुक्तों को पकड़कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश्चंद्र एवं क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हयातनगर पुलिस ने कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। जिसको लेकर हयातनगर पुलिस द्वारा बिना किसी शासन की अनुमति के मस्जिद में निर्माण कार्य प्रारम्भ कर फर्श का कार्य किया जा रहा था I सूचना पर उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह द्वारा मौके पर जाँच कर अभियुक्त गण यामीन S/0 शहजाद उम्र करीब 47 वर्ष शराफत S/0 कुच्चन उम्र करीब 57 वर्ष शकील S/0 अब्दुल रसीद उम्र करीब 55 वर्ष मौ०उमर S/0 खुदावक्श उम्र करीब उम्र करीब 40 वर्ष फरमान S/0 रहीश अहमद निवासी गण ग्राम रसूलपुर थाना हयातनगर जनपद सम्भल उम्र करीब 41 वर्ष मौ० तौकीर S/0 मौ० शाकिर R/0 मासूमपुर थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही व निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया व न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेजा गया I

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट