सम्भल। वृक्षारोपण के महा अभियान 2023 के अन्तर्गत जनपद में बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया गया जिसके क्रम में विकास खण्ड रजपुरा के खण्ड विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह परमेश द्वारा ग्राम सैमली में पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस वृक्षारोपण के महाअभियान में बढ चढकर हिस्सा लेना चाहिए।

वृक्ष हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होतें हैं अत: हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्राम सैमली में ए. आर. काॅपरेटिव मुख्यमंत्री फैलोशिप, जनप्रतिनिधि गण, ग्राम प्रधान सैमली, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं आदि के द्वारा लगभग 500 पौधे रोपित किये गए।

सम्भल से खलील मलिक की रिपोर्ट