बाढ़ से प्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के गांव जटा,खजुरा पुख्ता,ठकुरी नगला में क्षेत्रीय विधायक विधायक राजीव कुमार सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दौरा कर पीड़ित लोगों के बीच पहुंचे और उनके हाल चाल पूछकर

पीड़ितों की समस्याओं के निदान के लिए अधिकारियों से कहा।भारी बारिश के कारण देश भर में पानी के कारण बाढ़ की समस्या बनी हुई है। गंगा में छोड़े गए पानी के कारण इस क्षेत्र के अनेक गांव बाढ़ की चपेट में आ जाने के कारण पानी भर गया है वैसे तो यहां

सम्बंधित तहसील की टीम रोजाना भ्रमण कर लोगो की समस्याओं के निराकरण में लगी हुई है लेकिन क्षेत्र के लोगो की समस्याओं और तहसील प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था को परखने के लिए भाजपा के विधायक राजीव सिंह ने अपने साथ उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह व पार्टी पदाधिकारियों के साथ स्टीमर पर सवार होकर

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया, जिससे ऐसी दशा में अपने बीच विधायक को देखकर पीड़ित लोग काफी प्रसन्न नजर आए। विधायक ने पीड़ितों के घर-घर पर जाकर उनके व बच्चों से विशेष स्नेह करते हुए उनको भी बिस्कुट आदि भी वितरित किए और आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर सम्भव सहायता अधिक से अधिक दिलाने का कार्य किया जायेगा। पीड़ितों में भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज

में होने पर विधायक ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार और हम बिना किसी भेदभाव के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए आपके हर दुःख कष्ट में आपके साथ है।


बाढ़ग्रस्त दौरै पर ब्लाक प्रमुख के.सी.शाक्य, दिनेश कुमार सिंह, भाजपा आईटी विभाग जिला सह संयोजक देवेश तोमर, मंडल अध्यक्ष ओमप्रताप सिंह,जबर सिंह प्रधान,माखन सिंह, प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह सहित अनेक तहसील वह ब्लाक कर्मचारी आदि भी विधायक के साथ मौजूद थे।

रिपोर्ट विककी गुप्ता