बिनावर: मंगलवार को कस्बा बिनावर के समीप स्थित बरखेड़ा गांव से करीब एक दर्जन गणमान्य बंधुओं का बाबा अमरनाथ के दर्शनों का जत्था चंदन, अंग वस्त्र, प्रसाद व पुष्प वर्षा के साथ रवाना किया। शिव भक्तों का जत्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख सत्यवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में रवाना किया गया। इस दौरान शिव भक्तों में शेर सिंह चौहान, राजू चौहान, सुदेश सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, गोपी चौहान, प्रदीप सिंह, मनोज सक्सेना, राजेश सक्सेना, गुड्डू सक्सेना, कृष्णपाल सक्सेना, अनिल कुमार सिंह सहित आदि भक्त शामिल रहे। इस दौरान बैंड बाजों की धुन पर बाबा के भक्त जय भोलेनाथ की भक्ती में लीन होकर बाबा बर्फानी की जय का उद्घोष करते हुए झूमकर नाच रहे थे। मौजूद ग्राम वासियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा यात्रा के लिए मंगल कामना की।


श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब अपार श्रद्धा व उमंग को देखकर लोगों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पों की वर्षा कर दी। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख सत्यवीर सिंह चौहान ने बताया कि बाबा अमरनाथ गुफा तीर्थ यात्रा जो कि लगभग 5000 वर्ष प्राचीन है, भगवान शिव की तीसरी आंख ने एक आग का गोला छोड़ा जो एक पहाड़ी से टकराया और एक गहरी खाई बन गई, जिसे अब अमरनाथ गुफा के रूप में जाना जाता है, गुफा समुद्र तल से लगभग 13600 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं, बाबा अमरनाथ धाम भगवान शिव के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थानों में से एक है, अमरनाथ में स्थित पवित्र गुफा में भगवान भोलेनाथ एक शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं, बर्फ से शिवलिंग बनने के कारण उन्हें बाबा बर्फानी के नाम से भी जाना जाता है।