कादरचौक। लगातार बरसात होने से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। डीएम मनोज कुमार ने बाढ़ का जायजा लिया।

उन्होंने सभी से अर्लट रहने को कहा है। बरसात से गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ के हालात बन रहे है। डीएम मनोज कुमार रिकारा गंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिये की सभी

कर्मचारी अर्लट रहें। उन्होंने कहा कि बरसात होने से क्षेत्र में लगातार जल स्तर बढ़ रहा जिससे सभी को अर्लट रहने की जरूरत है। उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर थाना प्रभारी वेद पाल सिंह व एडीओ पंचायत शिवकुमार आदि मौजूद रहे।