सम्भल। आकाशीय बिजली गिरने से विधवा महिला का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। बमुश्किल महिला ने न जाने कितने जतन करके कुछ महीने पूर्व ही मकान का निर्माण कराया था। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घटना के बारे मे जिलाधिकारी सहित पुलिस को भी अवगत कराया गया है।
थाना हयातनगर क्षेत्र के सरायतरीन बरखेरियान फूलबाग मे एक पुत्र व एक पुत्री एवं पुत्रवधु के साथ रहने वाली फरीदा पत्नी असलम के घर बुधवार की सुबह करीब आठ बजे भारी बारिश के बीच आकाशील बिजली गिर गई। बिजली इतने भयंकर अंदाज़ मे गिरी की विधवा महिला का मकान चारो ओर से क्षतिग्रस्त हो गया।

जगह-जगह दरारे पड़ गई बिजली के बोर्ड आवाज़ के साथ फट गये। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। क्षेत्र मे आकशीय बिजली गिरने से हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार विधवा फरीदा ने हाल ही मे कुछ माह पूर्व बेटे की जैसे तैसी शादी की ओर नया घर बनाया था। घटना से जिलाधिकारी व पुलिस को भी अवगत कराया गया। विधवा महिला को आस लगी है की सरकार ज़रूरी उनकी मदद करेगी ओर क्षतिग्रस्त घर को वह मुआवज़ा मिलने से दोबारा बना लेगी। विधवा महिला के लिए उसका बस एक ही सहारा है उसका बेटा।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट