बदायूँ । पूर्व नियोजित कार्यक्रम अनुसार जनपद से 92 कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप के नेतृत्व में लखनऊ में मौन सत्याग्रह में शामिल होने को अपने-अपने वाहनों द्वारा शहीद स्थल लखनऊ पहुंचे ।प्रस्थान करने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह हमारा मौन सत्याग्रह प्रांतीय आवाहन पर राहुल जी के साथ जो दमन पूर्वक दमनकारी नीति सत्ता पक्ष द्वारा अपनाई जा रही है।उसके विरोध में किया जा रहा है और हम लोग सौभाग्यशाली हैं हमको इस सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आमंत्रित किया गया है ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्याग्रह के जरिए दमनकारी सत्ता को बताना चाहते हैं की राहुल गांधी के साथ दमनकारी नीति अपनाई जा रही है।अभी तो कांग्रेस कार्यकर्ता खड़े हैं लेकिन एक दिन पूरी जनता राहुल जी के साथ खड़ी होगी। पूर्वान्ह 11:00 बजे सभी कार्यकर्ता शहीद स्थल लखनऊ पर पहुंचे और वहां पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम साहब, प्रांतीय कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश दीक्षित के संयुक्त नेतृत्व में सायं 5:00 बजे तक मौन सत्याग्रह किया।

लखनऊ जाने वाले में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सद्दाम हुसैन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन, मुन्ना लाल सागर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव शाहरजा राजेश कुमार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अशोक कश्यप प्रदेश ,अबरार अहमद अध्यक्ष, आउटरीच के जिलाध्यक्ष रामा शंकर शर्मा उर्फ नंदन उपाध्याय कांग्रेस कमेटी सदस्य सोहनपाल साहू, एससी एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी पहुंचे।