कुवरगांव । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं नगर अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत कुवरगांव पुलिस ने मंगलवार को एक ही गांव के दो युवकों को तमंचे के साथ जेल भेजा है।
मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव बनेई उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास से पुलिस ने मोहम्मद जलीश पुत्र मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक अवैध 315 वोर तमंचा बरामद हुआ वहीं बनेई निवासी मोहम्मद अली पुत्र किशवर को पुलिस ने बनेई मोड़ पीपल के पास से गिरफ्तार किया जिसके बाद एक 315 वोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ पुलिस ने मंगलवार को दोनों युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया। दोनों युवकों अलग अलग पकड़ने में टीम उप निरीक्षक वीरभान सिंह , कांस्टेबल अनुज कुमार, मनजीत सिंह,उप निरीक्षक मलखान सिंह आदि सामिल रहे ।

You missed