अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक अनुभूति आभियान के अंतर्गत सैदपुर के कार्यकर्ताओं ने लक्षामपुर गौटिया गांव का भ्रमण कर ग्रामीण परिवेश और कृषि कार्य की चुनौतियों को समझने का प्रयास किया। पूर्व वर्षों की भांति विद्यार्थी परिषद के जिले भर के कार्यकर्ता ग्रीष्म कालीन अवकाश का सद्पयोग करते हुए गांव गांव भ्रमण कर रहे हैं। जिला संयोजक मोहित शर्मा के नेतृत्व में बिसौली के हत्सा, कटघर, मोहनजुड़ी, पिबारी, भानपुर आदि गांवों का भ्रमण किया गया। ज़िला सह संयोजक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जगत ब्लाक के रसूलपुर बिलहरी, बुधवाई एवम कुलचौरा का भ्रमण किया।

ज़िला सह संयोजक अभिषेक मौर्या ने अपनी टीम के साथ फैजगंज बेहटा और इस्लाम नगर के ग्रामीण क्षेत्रों मे भ्रमण किया। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ग्रामीणों के संग संवाद कायम कर खेती-बाड़ी के कार्यों में भी हाथ बंटा रहे हैं तथा बुजर्गों से वार्ता कर उनके अनुभव प्राप्त कर रहे हैं।


आभियान में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित पटेल, विभाग सह संयोजक हरिमोहन सिंह पटेल, तहसील संयोजक अमन सक्सेना, वैभव शर्मा,गोविन्द शर्मा, अर्जुन राठौर,पियूष पटेल आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे।