बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष बरेली चौधरी सौदान सिंह मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना नगर उपाध्यक्ष सतीश चंद्र साहू व जिला प्रचार मंत्री राशिद अब्बासी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव नगला शर्की में किसान रूम सिंह द्वारा कई महीनों से सदर तहसील के चक्कर काट कर थक चुके थे जिससे परेशान होकर आत्महत्या कर ली उनके घर पर प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की परिवार के लोगों को हिम्मत बनाई तथा उन्होंने कहा रूम सिंह द्वारा जो कुर्बानी दी गई है।

उसे भुलाया नहीं जा सकता जिले भर में किसान अपनी समस्याओं का निराकर ना होने पर आत्मघाती कदम उठा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही से ही ऐसी घटनाएं निरंतर हो रही है शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल नगला शर्की दोपहर को मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह के नेतृत्व में पहुंचा।