सम्भल। लाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के द्वारा महिला थाना पुलिस लाइन बहजोई एवं कोतवाली बहजोई में थाना दिवस पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया।
 जिलाधिकारी द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।   
थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करायें। 
पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके ।
महिला थाना पुलिस लाइन बहजोई में थाना दिवस के अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र के अंतर्गत कुल 80 पत्रावली प्राप्त हुई जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण करा दिया गया एवं 8 समझौते किए गए तथा 2 प्रकरणों में एफ आई आर दर्ज कराई गई 5 प्रकरणों को निरस्त किया गया एवं शेष पत्रावलियों पर आवश्यक कार्रवाई कराने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत कोतवाली बहजोई में कुल 9 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया 6 शिकायतों को स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बहजोई दीपक तिवारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष सहित सरकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्भल से खलील मलिक कि ख़ास रिपोर्ट

Повседневные лайфхаки, вкусные рецепты и советы по огородничеству - всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся полезной информацией, которая сделает вашу жизнь проще и приятнее. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из доступных продуктов, как организовать уютный уголок на даче и как вырастить урожай в собственном огороде. Присоединяйтесь к нашему сообществу и делитесь своими собственными секретами! Только самые умные моряки Узнайте лайфхаки, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Приготовьте вкусные блюда с нашими кулинарными рецептами. Получите полезные советы для ухода за огородом и выращивания свежих овощей и фруктов. Все это и многое другое вы найдете на нашем сайте!