भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया 22 जून को समय प्रातः 11:00 बजे शहर के कृष्णा लॉन में प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसको मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी भूपेंद्र सिंह चौधरी संबोधित करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बरेली से सुबह 11 बजे बदायूं आएंगे, कृष्णा लॉन में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाग लेने के पश्चात बदायूं शहर में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत जनसंपर्क करेंगे, उसके बाद बरेली के लिए रवाना हो जाएंगे।