जीवन में संतुलन साधना ही योग है :- राजीव कुमार गुप्ता

योग भारतीय संस्कृति का मूल्य उपहार है :- राजीव कुमार गुप्ता

बदायूँ :- अंतरराष्ट्रीय 9वें योग दिवस पर भाजपा कार्यालय पर योग किया गया साथ ही जनप्रतिनिधियों से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों स्थान पर योग किया और इसे मानवता के लिए वरदान बताया।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा योग करने से व्यक्ति स्वस्थ रहेगा और दवा इलाज पर होने वाले खर्च को कम किया जा सकता है। जीवन में योग अपनाने से आमजन बीमारी पर खर्च होने वाले धन को बचा सकते हैं और स्वस्थ जीवन पा सकते हैं। कहा कि जीवन में संतुलन साधना ही योग है। भारतीय संस्कृति की ध्वज पताका को समूचे विश्व में फहराने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व निरामय और विश्व कल्याण की कामना करता हू। योग भारतीय संस्कृति का मूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है। स्वस्थ, मन एवं शरीर के निर्माण के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है।

पूर्व मंत्री/सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा संतुलन का अर्थ लिए योग है उन्होंने कहा कि वह अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए और मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के बेहतर संतुलन के लिए योग जरूरी है। उन्होंने योग को भारत की ‘महान सांस्कृतिक धरोहर’ बताया और कहा कि हम सबको इस पर गर्व करना चाहिए। योग भारतीय संस्कृति, संस्कार के लिए बहुत बड़ी धरोहर है। हमें प्रधानमंत्री पर गर्व है कि उन्होंने धरोहर को दुनिया में योग दिवस के रूप में प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया है।

इस मौके पर जिला महामंत्री एमपी सिंह राजपूत सुधीर श्रीवास्तव अरुण प्रकाश सुखदेव राठौर राणा प्रताप सिंह मनोज मसीह धीरज सक्सेना आशीष शर्मा अंकित मौर्य अमिता उपाध्याय जितेंद्र साहू अमन गोयल ज्ञानेंद्र चौहान आदि कार्यकर्ताओं उपस्थिति रहे। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग को अपने नियमित जीवन शैली का हिस्सा बनाने का भी प्रण लिया।