इस्लामनगर। मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में नवनिर्वाचित चेयरमैन निशांत नाजिम की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत सहित नगर के सभी वार्ड के विकास के बाबत चर्चा करते हुए नगर में साफ, सफाई व पेयजल एवं विधुत से संबंधित के कार्यों को को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 100 नए इंडिया मार्का हैंडपंप और 50 प्याऊ एवं 1000 स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने के प्रस्ताव पास हुए। बैठक के दौरान वार्ड संख्या 11 के सभासद निखिल गुप्ता को नगर में विधुत व्यवस्था एवं जलापूर्ति समिति का अध्यक्ष बनाया गया। निखिल गुप्ता ने अपने वार्ड के विकास के लिए चेयरमैन को प्रस्ताव सौंपा, इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद फ़राज़ एवं समस्त सभासद गण मौजूद रहे।

रिपोर्ट रंजीत कुमार

Тест на психологическую Сможет ли гигант интеллекта найти воробья